सुरभि न्यूज़
भुंतर/कुल्लू, 05 जनवरी
प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुटिआगे स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी, तो तलाशी के दौरान किरायेदार प्रेम दास कों 19 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया की पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुटिआगे स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी, तो तलाशी के दौरान किरायेदार में रह रहे एक व्यक्ति के कब्जे से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान प्रेम दास (37 वर्ष) पुत्र ढाले राम निवासी गाँव निंगणा डाकघर दियार तहसील भून्तर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी प्रेम दास के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त एवं नेटवर्क संबंधी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।












