सोलन में कार में बैठे दो युवक 6.2 ग्राम चिट्टा सहित किए गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 06 जनवरी

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला सोलन की पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए एस आई यू  टीम ने अपराधों की रोकथाम एवं गश्त के के दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सलोगड़ा मेला ग्राउंड में एक सित्रों कार खड़ी है, जिसमें जितेश उर्फ मुन्ना तथा नीरज नामक दो युवक सवार हैं, जो आपसी मिलीभगत से उक्त वाहन के माध्यम से चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर एस आई यू टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी गई तथा वाहन में सवार दोनों युवकों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान जितेश उर्फ मुन्ना, पुत्र मंगल सिंह, निवासी क्लीन सोलन, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष व नीरज, पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गाँव ढलयाना, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान मामले में प्रयुक्त उक्त वाहन को कब्जा पुलिस ने कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी जितेश उर्फ मुन्ना के विरुद्ध कुल 03 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं, जिनमें पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस थाना बालूगंज शिमला में 01-01 मामला मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज है, इसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में सोने के आभूषणों की चोरी का एक अन्य मामला भी दर्ज है।

इसी प्रकार, आरोपी नीरज के विरुद्ध भी पुलिस थाना सदर सोलन में 02 मामले पंजीकृत पाए गए हैं, जिनमें एक मामला वाहन दुर्घटना से संबंधित है तथा दूसरा मामला लोहे का सामान चोरी करने से संबंधित है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *