सुरभि न्यूज़
मंडी, 11 जनवरी
जिला मंडी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 13 मण्डलों के सोशल मीडिया एवं आई०टी० के सयोंजकों एवं सह-सयोंजकों की सूची की जारी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी ने जिला मंडी के 13 मण्डलो में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सोशल मीडिया एवं आई०टी० के सयोंजकों एवं सह-सयोंजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। जिसकी सूची भी जारी कर दी है।
जिला मंडी जिलाध्यक्ष खेमचंद संध्याना ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा जिला मंडी अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्षों व सभी 13 मंडलो के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों से विचार विमर्श किया गया। सभी के विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 13 मण्डलों के सोशल मीडिया एवं आई०टी० के सयोंजकों एवं सह-सयोंजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।















