सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 11 जनवरी
भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल वाधवा ने प्रदेश व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर के दिशा निर्देशों पर जिला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करके जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की घोषणा कर दी है।
भाजपा कुल्लू मंडल से राजीव सूद, प्रदीप जैन, मदन गोपाल वर्मा, भाजपा भुंतर मंडल से राजेश जमवाल, भाजपा मनाली मंडल से राजीव सूद, लाल मन शर्मा भाजपा बंजार मंडल से चमन प्रकाश शर्मा एवं ईश्वर दास भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नए जिला सह संयोजक होंगे।
जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल वाधवा ने आशा जताई है कि सभी सह संयोजक संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अमित सूद को अपनी नियुक्ति एवं सह संयोजकों के गठन में अमूल्य सहयोग के लिए आभार जताया।











