Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 17 जनवरी
पुलिस ग्राउंड केलांग में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोहों की तैयारियों के संबंध में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त कुनिका एकर्स ने की।
बैठक की शुरुआत प्रमुख एजेंडों की समीक्षा से हुई जिसमे पुलिस विभाग को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवसर पर परेड का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया को प्रोटोकॉल अधिकारी नामित किया गया।
उन्होंने तैयारियों को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि
जनता के लिए बैठने की व्यवस्था तथा ग्राउंड व शौचालयों की सफाई हेतु पीडब्ल्यूडी तथा साडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। जल संबंधी आवश्यकताओं हेतु जल शक्ति विभाग तथा प्रशासन द्वारा रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था कि जाएगी।
विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय स्कूलों तथा महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही, वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया तथा सभी विभागों से उनके विभागों के नाम सुझाने को कहा गया।
अध्यक्षता कर रही एसडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त कुनिका एकर्स ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि इन समारोहों को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से इस राष्ट्रीय महत्व के दिवस को उचित उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, जिला कृषि अधिकारी मुनशी राम ठाकुर, उप निदेशक पशुपालन डॉ. सुदर्शन, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुरेश, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेश ठाकुर,एसडीओ जल शक्ति संजय बोध सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे










