सुरभि न्यूज़
पतलीकूहल (कुल्लू), 19 जनवरी
प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला कुल्लू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पतलीकूहल थाने की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 2 किलो 286 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम पतलीकूहल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान शरण गांव के पास मोड़ पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उससे 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान 52 वर्षीय बिशन दास पुत्र स्व० काली दास निवासी गांव शरण डा0 नग्गर तह० व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर रजत प्रभारी थाना पतलीकूहल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।











