प्रवीन कुमार सलूरिया को भारतीय डाक कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश तृतीय श्रेणी की सौंपी सर्कल सचिव की कमान 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मंडी, 19 जनवरी

भारतीय डाक कर्मचारी संघ (BPEA) ग्रुप तृतीय श्रेणी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक मंडी, हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नवनीत शर्मा द्वारा की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विभागीय नीतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान प्रवीन कुमार सलूरिया को सर्वसम्मति से भारतीय डाक कर्मचारी संघ (BPEA) ग्रुप ग्रुप तृतीय श्रेणी हिमाचल प्रदेश का सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष भारतीय डाक कर्मचारी संघ नवनीत शर्मा, (BPEA) ग्रुप ग्रुप तृतीय श्रेणी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा विभाग के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

नव-निर्वाचित सर्किल सचिव प्रवीन कुमार सलूरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *