पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी के सौजन्य से इस बार हिंदी दिवस श्रीलंका में मनाया – रनजोध सिंह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

श्रीलंका/ नालागढ़, 19 जनवरी

पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय लेखक शिविर श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में 9 जनवरी से लेकर 13 जनवरी की बीच अकेला भाई की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमे देश विदेश के 100 से भी अधिक नामचीन सहत्यकारों ने भाग लिया।

इस शिविर के दौरान साहित्यिक योगदान के लिए सोलन के डॉ प्रेम लाल गौतम, डॉ शंकर वशिष्ठ, डॉ अशोक गौतम, ऊना से शांति कुमार स्याल, रमा स्याल, बद्दी से डॉ प्रताप मोहन भारतीय तथा नालागढ़ से रनजोध सिंह को ‘भारत श्रीलंका हिंदी गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर डॉ अशोक गौतम की हास्य व्यंग्य की दो किताबों का विमोचन भी किया गया।

लेखन की दृष्टि से यह शिविर अत्यंत महत्त्वपूर्ण था, कयोंकि इसमें न केवल नामी गिरामी लेखकों से परिचय हुआ अपितु भारत श्रीलंका के उचायुक्त से मुलाकात का अवसर भी मिला। वे हिंदी दिवस के अवसर पर आये थे तथा हमें भी कुछ देर उनका सानिध्य एवं हिंदी भाषा पर उनके विचार सुनने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *