क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा, मशीनरी व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए रखा गया है बजट का प्रावधान

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, कुल्लू : रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा  की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक सम्पन्न वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर चर्चा।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा, मशीनरी व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए रखा गया है बजट का प्रावधान
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक बुधवार को उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित बजट की विभिन्न मदों पर चर्चा करने के पश्चात इसे पारित किया जाएगा तथा यह राशि रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर खर्च की जाएगी।
बैठक में अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभिन्न मुरम्मत कार्यों के लिए मशीनरी व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है। बैठक में वर्तमान वित्त वर्ष में रोगियों को बेहतर व समय पर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्तमान वर्ष के लिए ईंधन व मुरम्मत के लिए, डायग्नोस्टिक सेवाओं, जन औषधि दुकान के माध्यम से रोगियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए, निर्धन रोगियों को मुफ्त में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए तथा नशा निवारण योजना के लिए औषधियां खरीदने के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है।
बैठक की कार्यवाही का संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरा लाल  ने किया।  बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजीत, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव वीके मोदगिल, जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा सहित समिति के विभिन्न सरकारी एवं नामित सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *