Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 23 मई
जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस निर्वाचन प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इस पूरे चुनावी उत्सव में जिले के कुल 3,17,476 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 7,228 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
निर्वाचन के पहले चरण के तहत कुल्लू जिले की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
26 मई को होने वाले इस चरण के लिए जिले में कुल 511 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले चरण में सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए 2,601 सरकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे। इस चरण के दौरान कुल 1,14,072 मतदाता (जिनमें महिला व पुरुष मतदाता शामिल हैं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रथम चरण के तहत आने वाले सभी विकास खण्डों की निम्न ग्राम पंचायतों में मतदान 26 मई को होगा।
विकास खण्ड निरमण्ड की अरसू, सरघा, खरगा, जुआगी, चायल, देहरा, बडीधार, गमोग, तुनन, कुण्डाकोड और राहणू।
विकास खण्ड आनी की करशैईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुण्डदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी।
विकास खण्ड बन्जार की गाडापारली, शांघड़, सुचैहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाहच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड, खाबल, तांदी, सराज और कोठीचैहणी।
विकास खण्ड भुन्तर की बरशैणी, मलाणा, छलाल, ब्राधा, जलूग्रां, छैउर, दनोगी, रैला 2, देवगढगोही, ज्येष्ठा, भलाण 1, सचाणी, नरैश, भुईन, न्यूल, कलैहली, शमशी और बशौणा।
विकास खण्ड कुल्लू की बन्दरोल, बनोगी, फलाण, तियून, चताणी, चन्सारी, बन्दल, भल्याणी, बुआई, शिल्लीराजगिरी, बाराहार, चौपारसा, डुंखरीगाहर और मौहल।
विकास खण्ड नगर की पलचान, बुरूआ, चचोगा, प्रीणी, पनगां, मण्डलगढ़, देवगढ़, हलाण 1, रायसन, सोयल 2, कटरांई, बैंची, पिछलीहार, रियाड़ा और शिरड़ पंचायतों में मतदान होगा।
उपायुक्त ने सभी मतदाताओं तथा प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सहयोग की अपील की हैं।











