सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
एकल विद्यालय अभियान प्रदेश में समाज सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और वर्तमान में समाज सुधार व निर्माण की गतिविधियों को बढ़ाने की भी सख्त आवश्यकता भी है यह बात एकल विधालय अभियान के अंचल जोगिन्द्र नगर के संच बरोट की संच प्रमुख प्रियंका कुमारी ने कही । उन्होंने कहा कि जिला मंडी में स्थित एकल विद्यालय अभियान के अंचल जोगिन्द्र नगर के तहत तीन सौ एकल विद्यालयों को स्थापित किया गया है । जिनमें से पांच गतिविधियाँ बाल शिक्षा, आरोग्य शिक्षा , ग्राम विकास व संस्कार शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट के तहत छोटाभंगाल व चौहार घाटी में 30 विद्यालय केंद्र स्थापित किए गए हैं इन एकल विद्यालय केन्द्रों में कार्यरत सभी आचार्य पूरी मेहनत , लग्न व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि इन पाँचों शिक्षा के बिना समाज को चलाना बेहद मुशिकल है और एकल विद्यालय के आचार्य विद्यालय केन्द्रों में तथा लोगों के घर – घर जाकर उनके अधिकारों के प्रति भी जागरुक कर रहे हैं । प्रियंका कुमारी ने बताया कि कुछ लोग अशिक्षित है और वे अपने बच्चों को स्कूल जाने के बाद अपने घरों में अध्यापन नहीं करवा सकते हैं उन्हें एकल विद्यालय के आचार्य प्रतिदिन शाम को दो से तीन घंटे संस्कारों की शिक्षा देने के साथ – साथ पढ़ाई भी करवा रहे हैं । नोट – छोटाभंगाल घाटी में बच्चों को पढ़ाते हुए एकल विद्यालय अभियान के आचार्य का फोटो भी भेज दिया गया है ।









