Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 27 मई
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जाहलमा नाला के समीप लगातार हो रही पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जिला प्रशासन द्वारा पहले ही एहतियातन रात्रि के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।
इसके तहत आगामी आदेशों तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे आज शाम तक चालू किए जाने की संभावना है।
उपायुक्त ने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *