सुरभि न्यूज़
बंजार/कुल्लू, 08 जून
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए अपना एडमिशन पोर्टल आधिकारिक तौर पर खोल दिया है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र बंजार के सहायक समन्वयक प्रो० रामा नंद ठाकुर द्वारा दी गई है उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक शिक्षार्थी अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए पूरी तरह डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश लेने के लिए शिक्षार्थियों को सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद वे अपना आवेदन फॉर्म भर कर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।
सहायक समन्वयक ने सभी इच्छुक शिक्षार्थीयों को सलाह दी है कि शिक्षार्थी अपना आवेदन जमा करने से पहले वेबसाइट पर जा कर संबंधित कोर्स की पात्रता की जांच जरूर कर लें।










