भुंतर की बिटिया आदविका कौंडल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू,, 10 जून

जिला के प्रवेश द्वार भुंतर की आदविका कौंडल का जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए चयन हुआ है। इससे पहले आदविका कौंडल एकेडमिक हिल पब्लिक स्कूल गदोरी स्कूल की छात्र रही है।

जहां पर उस ने पांचवी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल रही।

अब आदविका कौंडल जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल (कुल्लू) में आगे की पढ़ाई करेंगी। बिटिया के इस चयन पर उसके माता-पिता वरुण कौंडल व मल्लिका कौंडल बेहद प्रसन्न हैं।

बिटिया की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित सभी परिजन बेहद गदगद हैं। वहीं, एकेडमिक हिल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने भी बिटिया की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *