अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर आयोजित किए गए योग शिविर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 21 जून

योग केवल व्यायाम नहीं अपितु अपने अंतःकरण में छिपी शक्तियों को जागृत करने का माध्यम है – बिहारी लाल शर्मा

कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व प्रयासों से भारतीय योग विज्ञान को मिली है अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान। जून भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ भुंतर स्थित एयरपोर्ट पर मनाया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित सूद, पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, अर्चना ठाकुर,महिला मोर्चा से मनीषा सूद के साथ साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के अधिकारियों एवं स्थानीय जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। पीतांजलि योगपीठ से बिंदिया सूद ने उपस्थित लोगों से योग करवाया और योग सम्बन्धित जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर संबोधित करते हुए कहा कि योग को केवल व्यायाम समझना उचित नहीं है अपितु योग हमारे ऋषि मुनियों द्वारा अपने आंतरिक अवलोकन एवं अंतःकरण में छिपी शक्तियों को जागृत करने का विज्ञान है। समृद्ध भारतीय इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जो योग की शक्तियों का वर्णन करते हैं और मनुष्य के अंदर छिपी आध्यात्मिक एवं आलौकिक शक्तियों की विस्तृत चर्चा करते हैं। पुरातन भारत में हमारा विज्ञान एवं संस्कृति कितनी समृद्ध थी योग उसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसको केंद्र में रख कर दूसरे देशों ने अनेकों मार्शल आर्ट तकनीकों का अनुसंधान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण अंग योग की महता को पहचानते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को पहचान दिलाने के प्रयत्न किए और उनके प्रयासों से पूरे विश्व से लगभग 177 देशों ने अपना समर्थन देते हुए योग को मान्यता दी और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को इस विशेष दिन को पर्व की तरह मनाना चाहिए और शारीरिक और मानसिक उत्थान की ओर अग्रसर होना चाहिए यही इस योग दिवस का मूल है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्रंग मण्डल द्वारा कमांद में मण्डल स्तरीय कार्यक्रम का किया सफल आयोजन

खुशी राम ठाकुर, बरोट

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्रंग मण्डल द्वारा कमांद में मण्डल स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर एवं जिला परिषद सदस्य दीपक शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राज ठाकुर, दोनों महामंत्री, महिला मोर्चा अध्यक्षा हिरेन्द्रा, नवलाय पंचायत के प्रधान लाभ सिंह, शकरयार पंचायत के प्रधान राजेश कुमार, टाण्डू पंचायत के परमार चन्द, कुटाहर पंचायत के होशियार सिंह, कमांद पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, द्रंग युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजन एवं दोनों महामंत्री सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, अनुशासन एवं एक पृथ्वी, एक स्वास्थय आदि के संदेश को जन – जन तक पहुँचाने का भी संकल्प लिया। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार भी है। उन्होंने भाजपा द्रंग मण्डल परिवार की ओर से सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वहीँ रविवार को इस योग दिवस के दिन चौहार घाटी के विभिन्न पंचायतों में भी पंचायत स्तर पर पंचायत प्रधानों की अगुवाई में योग दिवस आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सम्मिलित हुए पी एम श्री आनी के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी

छविन्द्र शर्मा, आनी

आयुष विभाग आनी के सौजन्य से मेला मैदान आनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) आनी लक्ष्मण कनेट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । आयुष विभाग से डॉ ललित ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम , भस्त्रिका सहित विभिन्न आसनों तथा योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। इन क्रियाओं में पी एम श्री आनी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने विशेष रूप से भाग लिया।

योग क्रियाओं के अभ्यास के पश्चात मुख्य अतिथि एस डी एम आनी ने अपने संबोधन में मानवता के लिए योग पर प्रकाश डाला । उन्होंने सभी उपस्थित व्यक्तियों तथा विशेष तौर पर विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली के विकास के लिए प्रतिदिन कम से के आधा घंटा रोजाना योग क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की । उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेजी से बदलती खान पान की आदतों तथा टेक्नोलॉजी के युग में बहुत से व्यक्ति गंभीर बीमारियों तथा तनाव का शिकार हो रहे हैं जिससे योग द्वारा ही बचाव हो सकता है।

कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने कहा कि विश्व के लिए योग भारत की देन है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ी को इसके महत्व को समझना चाहिए।

इस अवसर पर बीडीओ आनी विवेक टेसू, पत्रकार एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि छविंद्र शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता सुनीता ठाकुर सहित आनी कस्बे की पाठशालाओं के विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी तथा आयुष विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *