Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 22 जून
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा भारतीय स्टेट बैंक लाइफ रोहड़ू में 25 वर्ष की आयु से अधिक पुरुष व महिला वर्ग के लिए नियमित आधार पर विकास प्रबंधक (डेवलपमेंट मैनेजर) के 02 पदों के लिए तथा 30 वर्ष की आयु से अधिक पुरुष व महिला वर्ग के लिए पार्ट टाइम आधार पर लाइफ मित्र (वित्तीय सलाहकार) के 10 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 23 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय चिड़गांव में तथा 24 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकास प्रबंधक के पद के लिए शैक्षिणिक योग्यता स्नातक पास और मानदेय 20 हजार रुपए व अतिरिक्त इनसेंटिव तथा लाइफ़ मित्र के पद के लिए शैक्षिणिक योग्यता बारहवीं पास व मानदेय कमीशन/टारगेट बेस्ड निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98174-09101 पर सम्पर्क कर सकते हैं।











