सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्युरिटी गार्ड एंव सुपरवाइजर की भर्ती 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 23 जून
सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड एंव सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के कुल 60 रिक्त पद अधिसूचित किए गए है।
जिला रोज़गार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यह भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वेतनमान र17,500 से 24000 रूपये मासिक होगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी द्वारा अन्य सुविधाएँ भी दी जाएगी तथा नौकरी का कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ है।
 उन्होंने योग्य पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि अपने सभी अनिर्वाय मूल दस्तावेजों यथा हिमाचली प्रमाण प्रत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो तथा शौक्षणिक प्रमाण प्रत्रों सहित दिंनाक 27 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतू हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकृत करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवदेन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है की वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं व अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *