सुरभि न्यूज़
बाली चौकी, 25 जून
सूबेदार दलीप कुमार शर्मा की अगुवाई में 133 ईको TA डोगरा B कम्पनी के जवानों ने सैंज घाटी की ग्राम पंचायत, तलाड़ा के रोट, सारीधार तथा कंडा की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण भागीदारी और जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की महिला मंडलों की महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर पौधारोपण में भाग लिया।
133 ईको टास्क TA डोगरा B कम्पनी और महिलाओं ने मिल कर दयार, बान बिहुल, जंगली आनर दाना व चौड़ी पत्तीदार सहित कुल 3200 पेड़ पौधे रोप कर एक मिसाल कायम की है।
सूबेदार दलीप कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना अब केबल वन विभागों का काम नहीं बल्कि हर लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेना हमेशा देश की सुरक्षा के साथ – 2 पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वचनबद्ध रही हैं। पेड़ लगाना सिर्फ अभियान नहीं बल्कि आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण को विरासत में छोड़ना है। जब सेना की वर्दी और गांव के जागरूक लोगों का साथ और हाथ बढ़ते हैं तो ये खूबसूरत पहाड़ भी हरे भरे होते रहेंगे।
स्थानीय महिला मंडल की महिलाओं ने भी जवानों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब – 2 देश की रक्षा करने वाले सेना के जवान और घर आंगन को संवारने वाली नारी शक्ति मिलजुल कर पेड़ पौधे लगाने के साथ क्षेत्र को हरा भरा करने में महिला मंडल का भविष्य में भी पूरा सहयोग मिलता रहे।












