एसटीएफ मंडी की टीम ने तीन व्यक्तियों को 101 ग्राम चिट्टा के साथ धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 25 जून

कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ मंडी की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर में एक कार से तीन व्यक्तियों को 101 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ मंडी की टीम ने एक गुप्त सूचना पर बिलासपुर में दर्शानी जगह फोरलेन में नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पिय गाड़ी No PB 03BJ1944 को चेकिंग के लिए रोका तो चेकिंग के दौरान गाड़ी से कुल 101 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गाड़ी में कुल 3 व्यक्ति स्वार थे। जो तीनों व्यक्तिओं को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान जगवीर सिंह सपुत्र बुट्टा सिंह गांव व डाकघर  बुकनवाला तहसील व जिला, मोग्गा पंजाब उम्र 40 वर्ष,

हरप्रीत सिंह सपुत्र कुलवंत सिंह R/o लेहरिओ का मोहल्ला पंजाब
उम्र 30 वर्ष तथा जस्वीन्दर सिंह सपुत्र बलविंदर सिंह R/o पट्टी महोब्बतकी मोग्गा पंजाब उम्र 31 वर्ष के तौर पर हुई है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता, जिला बिलासपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले में आगामी तफ्तीश पुलिस थाना झंडूता द्वारा की जा रही है। तथा यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की इतनी बड़ी खेप ये कहां से लाए थे तथा इसे कहां देनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *