सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 01 जुलाई
कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला कुल्लू में खरीफ सीजन 2026 के लिए जिले के किसान मक्की एवं धान की फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
उपनिदेशक कृषि कुल्लू, रितु गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत जिला कुल्लू में मक्की और धान दोनों फसलों के लिए 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है। इसके लिए किसानों को मात्र 96 रुपये प्रति बीघा की दर से प्रीमियम देना होगा। दोनों फसलों का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जाएगा तथा बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले संभावित नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि से पहले अपनी मक्की एवं धान की फसलों का बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी अथवा बीमा करवाने के लिए किसान अपने क्षेत्र के खंड स्तरीय विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी या कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। किसान कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर 70188-06168 एवं 86298-02474 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।











