क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर का विश्वविद्यालय मेरिट सूची में चमका कॉलेज का नाम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, ढालपुर, कुल्लू की तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा और सभी छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुईं।

कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हेनान्या राज धीमान ने 8.59 एसजीपीए के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया।

वहीं, श्रेया वर्मा ने 8.42 एसजीपीए के साथ कक्षा में द्वितीय और विश्वविद्यालय में नौवां स्थान प्राप्त किया। कनिष्का ने 8.24 एसजीपीए के साथ कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया।

महाविद्यालय प्रशासन और समस्त शिक्षकों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि विवियन नर्सिंग कॉलेज भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *