रोजगार : कुल्लू में काँम्पिटेट ऑटोमोबाइल्स में 20 पदों के लिए 23 जुलाई को होंगे कैंपस इंटरव्यू 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 18 जुलाई

जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि कॉम्पिटेंट ऑटोमोबाइल्स कंपनी लिमिटेड, कुल्लू द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए ‘सेल एग्जीक्यूटिव’ और ‘सर्विस एडवाइजर’ के कुल 20 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग अधिसूचित की गई है। इन पदों को भरने के लिए आगामी 23 जुलाई, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू में एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक तथा ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये प्रति माह का वेतनमान देय होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू व मनाली रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने योग्य पुरुष उम्मीदवारों से आह्वान किया है कि वे अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों, जैसे कि हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों सहित 23 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू में पहुँचकर इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं होगा। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि इच्छुक उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि कोई योग्य उम्मीदवार अभी तक पंजीकृत नहीं है, तो वह रोजगार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *