सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
विद्युत् विभाग के उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत् उपमंडल बरोट के अंतर्गत आने वाले 11 केवी झटिंगरी – थल्टूखोड़ फीडर के नीचे व उसके साथ लगते पेड़ों की शाखाओं की छंटाई, कटाई, ढीले हुए जन्परों तथा जले हुए जन्परों को कसने के साथ – साथ निरन्तर अर्थ वायर करने का कार्य 21 , 23 , 27 , 29 तथा 31 जुलाई को किया जा रहा है।
जिसके चलते ग्राम पंचायत तरस्वाण, जिल्हन, धमच्याण और लटराण पंचायतों के अधीन आने वाले विद्युत् उपभोक्ताओं की विद्युत् आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह से बाधित रहेगी।
वहीँ उपमंडल बरोट के अधीन आने वाले 11 केवी सुधार फीडर के नीचे व उसके साथ लगते पेड़ों की शाखाओं छंटाई, कटाई, ढीले हुए जन्परों तथा जले हुए जन्परों को कसने के साथ निरन्तर अर्थ वायर करने का कार्य 20 , 22 , 24 , 26 , 28 , 30 जुलाई तथा 1 अगस्त को किया जा रहा है।
जिसके चलते ग्राम पंचायत तरस्वाण, सुधार, कथोग और सिल्हबधानी के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत् आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने विशेषरूप से जियो, एयरटेल, बोडाफोन, बीएसएनएल के टावर तथा अन्य डीजी सेट मालिकों को भी सूचित किया कि इन निर्धारित तिथियों को बंद बिजली के दौरान उनके डीजी सेट सप्लाई वापिस लाइन में न आएं। इसलिए उन्होंने इन मालिकों सहित समस्त उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि इस ज़रूरी कार्य में विभाग का भरपूर सहयोग करें।











