सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 21 जुलाई
ऑल इंडिया संपादक संघ की लगातार बढ़ती सदस्यता को मद्देनजर रखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी संघ का विस्तार किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया संपादक संघ के राज्य अध्यक्ष धर्मचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि तpaaन जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत विनोद महंत को कुल्लू जिला, हरीश कुमार को मंडी जिला तथा ओम बोध को लाहुल स्पीति जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

कहा कि ऑल इंडिया संपादक संघ में न केवल संपादक बल्कि सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को भी शामिल जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी ऑल इंडिया संपादक संघ का विस्तार किया जा रहा है।
बताया कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही ऑल इंडिया संपादक संघ के नेतृत्व में सक्रिय तौर पर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ताकि वर्तमान में पत्रकारिता के सामने आ रही विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करने के साथ-साथ उनसे बचते हुए पत्रकारिता की साख को बनाए रखा जा सके।

यादव ने कहा कि क्योंकि आज पत्रकारिता के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। जिससे पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के सामने कई प्रकार की विषम परिस्थितियां खड़ी हो गई है। जिसके कारण समाज में भी पत्रकारिता पर उंगलियां उठने लगी हैं। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने के लिए ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा। जिसमें पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन लिया जाएगा।

उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों व राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संघ की गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।











