छोटा भंगाल व चौहार घाटी में भारी बारिश से लंबाडग व ऊहल नदी तथा सहायक नालों का जलस्तर बढ़ा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

​छोटा भंगाल घाटी और चौहार घाटी में एक सप्ताह से जारी बारिश के बाद मंगलवार को (सुबह 9 से 12 बजे के बीच) भारी बारिश हुई। ​यह बारिश किसानों की विभिन्न फसलों और सब्जियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

सड़कों की स्थिति व आवाजाही में ​मुल्थान-बड़ा ग्रां सड़क मार्ग: कोठी कोहड़ के पास ‘राक्ष नाली’ में ल्हासा गिरा था। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन से ल्हासा हटाकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया। कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार के अनुसार इसे शाम तक पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। वहीं ​बीड़-बड़ा ग्रां निर्माणाधीन सड़क मार्ग  ‘घड़सा’ के पास ‘खडोल’ नामक स्थान पर भारी ल्हासा गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसे भी जल्द से जल्द खोल दिया जाएगा।

भारी बारिश से लंबाडग और ऊहल नदी तथा सहायक नालों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। बरोट में ऊहल व लंबाडग में 12 हजार क्यूसेक पानी और 10 हजार पीपीएम गाद आ रही है। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के बेराज (शानन विद्युत परियोजना) के सभी आठों गेटों को बाढ़ के डर से मंगलवार को दिनभर खुला रखने पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *