जोगिंदर नगर के आई.टी.आई. डोहग में अध्यापक बिना कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड बंद, छात्रों का भविष्य धूमिल 

Listen to this article

सुरभि  न्यूज़

जोगिंदर नगर, 22 जुलाई

जोगिंदर नगर के आई.टी.आई. डोहग में टीचर न होने से इस बार कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में कोई एडमिशन नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि टीचर की मैपिंग होती है तो छात्रों की एडमिशन भी हो जाएगी। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा है कि बच्चों के लिए हर ट्रेड जरूरी है तथा कई छात्र हैं जो कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में डिप्लोमा करना चाहते हैं।

कुशाल भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जोगिंदर नगर में इस ट्रेड में टीचर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकें। उन्होंने कहा कि कई अभिभावकों ने मुझ से इस बारे संपर्क करते हुए बताया है कि आईटीआई बैजनाथ में कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड सीट सहित बेकार पड़ा है। यदि इसको भी जोगिंदर नगर शिफ्ट करवा दें तो छात्रों को इस ट्रेड में डिप्लोमा करने का सुअवसर मिल जाएगा और टीचरों को भी उन्हें तराशने का मौका मिल जाएगा। साधारण शब्दों में मैपिंग का अर्थ होता है कि जहां पर टीचर होंगे वहीं ट्रेड भी रन करेगा।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री से मांग की कि जोगिंदर नगर आईटीआई में बिना टीचर के बंद होने पर इस ट्रेड के छात्रों के अरमानों पर पानी फिर रहा है। अतः जोगिंदर नगर में कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में टीचर नियुक्त किया जाए अन्यथा तब तक टीचर मैपिंग के आधार पर बैजनाथ में सीट सहित बेकार पड़े इस ट्रेड को जोगिंदर नगर आईटीआई में शिफ्ट किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *