पुलिस विभाग में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ठाकुर की सेवानिवृति पर विभाग ने दी भावभीनी विदाई, धर्मपत्नी अनीता ठाकुर का भी हुआ मान-सम्मान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़,

कुल्लू, 01 अगस्त

पुलिस विभाग में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद कुल्लू थाना प्रभारी निर्मल सिंह ठाकुर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल और एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने पुलिस लाइन बाशिंग में निर्मल सिंह ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभाग की ओर से सहभोज का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर पहुंची निर्मल सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी अनीता ठाकुर का भी विभागाधिकारियों ने टोपी और मफलर भेंट कर मान-सम्मान किया।

डीएसपी राजेश कुमार, मनाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा, कुल्लू थाना के निरीक्षक भूप सिंह गुलेरिया, आनी थाना प्रभारी ईशांत और मणिकर्ण थाना प्रभारी बंसी लाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निर्मल सिंह ठाकुर को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी।

विभागाधिकारियों ने कहा कि निर्मल सिंह ठाकुर ने 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। निर्मल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने से विभाग में उनके साथियों में भावुक माहौल देखा गया।

साभार – करंट न्यूज़ फेसबुक पेज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *