केलांग में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और पंजीकरण बढ़ाने पर दिया जोर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, केलांग (लाहौल एवं स्पीति):

उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के अंतर्गत दो-स्तरीय जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लाहौल एवं स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। इसमें विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने भाग लेकर जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया।

पोर्टल पंजीकरण और जन-जागरूकता अभियान की समीक्षा

बैठक की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे ‘मेरा युवा भारत पोर्टल पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान’ की समीक्षा की गई।

​उपायुक्त किरण भड़ाना ने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, युवा क्लबों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा युवाओं का पंजीकरण कराया जाए।​’मेरा युवा भारत’ केवल एक पंजीकरण अभियान नहीं है, बल्कि यह युवाओं के क्षमता निर्माण, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन और सामुदायिक सेवा का एक सशक्त मंच है।

बैठक में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिक जिला कार्ययोजना के तहत कई प्रमुख पहलों को हरी झंडी दिखाई गई, जिनमें विकसित भारत युवा संसद, विकसित भारत विलेज कार्यक्रम, विकसित भारत पदयात्रा, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्लस्टर व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, खेल सामग्री वितरण, फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैम्प और युवा क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, वंदे मातरम् शिविर, सुशासन दिवस कार्यशाला, सेवा पखवाड़ा और सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम। शामिल है

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *