सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, फरीदाबाद
एनएचपीसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन ‘नवरत्न’ पीएसयू ने दिनांक 4 अगस्त 2026 को अपने निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में एनएचपीसी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निदेशक मंडल के अनुमोदन के साथ 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने सीमित रूप से समीक्षा किए गए वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
तिमाही के लिए एकल कर पश्चात लाभ (पीएटी) 1113 करोड़ रुपये है, जबकि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही) के लिए यह 1072 करोड़ रुपये था। तिमाही के लिए कंपनी का समेकित लाभ 1096 करोड़ रुपये है (तदनुरूप पिछली तिमाही में यह 1065 करोड़ रुपये था)।
कंपनी का तिमाही के दौरान प्रचालन से प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2977 करोड़ रुपये से 19 % की बढ़ोत्तरी के साथ 3537 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही के दौरान, कंपनी ने 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर परियोजना की 250 मेगावाट की एक और इकाई को चालू किया है। कंपनी द्वारा तिमाही के दौरान विद्युत उत्पादन पिछली तिमाही की तुलना में 8345 मिलियन यूनिट से बढ़कर 8918 मिलियन यूनिट हो गया है।











