इग्नू ने बढ़ाई दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

बंजार (कुल्लू) : 08 अगस्त 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए नए प्रवेश (Fresh Admission) और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

​राजकीय महाविद्यालय बंजार स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (1148) के प्रोफेसर एवं असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर रामा नंद ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि तिथि विस्तार का यह फैसला विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) पाठ्यक्रमों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रो. रामा नंद ने स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। सर्वर डाउन जैसी संभावित तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते समर्थ पोर्टल (ignouadmission.samarth.edu.in) पर जाकर आवेदन कर लें।

​विद्यार्थी अपनी रुचि और करियर के हिसाब से अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में दाखिला या री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *