काज़ा में लदारचा मेला 2026 की तैयारियां तेज़: स्टॉल आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, प्रशासन ने निविदाओं में जारी किया संशोधन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

प्रताप अरनोट, ​10 अगस्त : काज़ा (स्पीति)

प्रसिद्ध पारंपरिक ‘लदारचा मेला 2026’ इस वर्ष 24 अगस्त से 26 अगस्त तक काज़ा मेला ग्राउंड में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल संचालन और प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष लदारचा मेला समिति, स्पीति (काज़ा) के आदेशानुसार दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

स्टॉल आवंटन प्रक्रिया शुरू, 20 अगस्त तक करें आवेदन

​मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और निजी कंपनियों द्वारा प्रदर्शन एवं बिक्री स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किरायों की दरें निम्नानुसार तय की गई हैं।

सामान्य स्टॉल (15×15): ₹7,000 (3 दिनों के लिए)

कॉर्नर स्टॉल: ₹9,000 (3 दिनों के लिए)

​स्टॉल लगाने के इच्छुक समूह, कंपनियां या व्यक्ति 20 अगस्त 2026 तक तहसीलदार कार्यालय स्पीति (काज़ा) में कुंगा थोकमेत (सूरज) से संपर्क कर (मोबाइल: 075289-97159) अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं।

टेंडर प्रक्रिया में संशोधन (शुद्धिपत्र जारी)

​प्रशासन ने 23 जुलाई 2026 को जारी निविदा नोटिस (No/Ladarchafair/2026-27–145) के संदर्भ में महत्वपूर्ण संशोधन जारी किए हैं।

1. लाइव वीडियोग्राफी रद्द: मेले के दौरान लाइव वीडियोग्राफी की व्यवस्था को रद्द कर दिया गया है। अतः सभी निविदादाता अपनी दरों (कोटेशन) में लाइव वीडियोग्राफी को शामिल न करें।

2. ​साउंड एवं ऑर्केस्ट्रा हेतु आवश्यक निर्देश: साउंड व ऑर्केस्ट्रा टेंडर में भाग लेने वाले ठेकेदारों/बोलीदाताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए अपने साउंड सिस्टम और संगीत उपकरणों के साथ खुद का ड्रम/ड्रम सेट लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मूल टेंडर की शेष सभी नियम व शर्तें यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *