हिमाचल में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 6 महीने में 1132 मादक पदार्थ आधिनियमके तहत केस दर्ज, भारी मात्रा में चरस, चिट्टा व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, शिमला 

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। वर्ष 2026 के शुरुआती 6 महीनों (जनवरी से 30 जून) में पुलिस ने राज्यभर में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। इस अवधि के दौरान एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कुल 1,132 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1,831 पुरुष और 75 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में नशा तस्करी के इस अवैध कारोबार में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की संलिप्तता भी बढ़ रही है।

6 महीने में पुलिस द्वारा नशे की खेप में चरस: 176.681 किलोग्राम, चिट्टा (हेरोइन): 10.708 किलोग्राम, भुक्की: 396 किलोग्राम से अधिक, अफीम: 23 किलोग्राम से अधिक (साथ ही 11,85,897 अफीम के पौधे बरामद), गांजा: 40.48 किलोग्राम, स्मैक: 1132 ग्राम, एलएसडी (LSD): 11.75 ग्राम तथा प्रतिबंधित दवाइयां: 2,61,339 गोलियां और 26,748 कैप्सूल बरामद की गई।

ज़िलावार दर्ज मामलों का ब्योरा

हिमाचल के विभिन्न जिलों व पुलिस जिलों में दर्ज 1,132 मामलों का विवरण इस प्रकार है:

जिला / इकाई दर्ज मामले
मंडी 177
शिमला 169
बिलासपुर 118
कुल्लू 99
सिरमौर 90
सोलन 79
नूरपुर (पुलिस जिला) 67
कांगड़ा 63
हमीरपुर 55
बद्दी (पुलिस जिला) 54 (चार माह में)
चंबा 49
ऊना 48
देहरा (पुलिस जिला) 38
किन्नौर 24
लाहुल-स्पीति 01
स्टेट सीआईडी 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *