सुरभि न्यूज़
जोगिंद्रनगर (प्रताप अरनोट) : 11 अगस्त
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में सत्र 2026-2027 के लिए एनसीवीटी और एससीवीटी के तहत रिक्त सीटों को भरने हेतु स्पॉट राउंड काउंसलिंग की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।
संस्थान की कार्यकारी प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिन्हें अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे इस अवसर का लाभ उठाकर प्रवेश ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, 10वीं की अंकतालिका, श्रेणी/उपश्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ 11 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से आईटीआई जोगिंद्रनगर में जमा करवाना होगे और 11 अगस्त 2026 को ही सुबह 11:00 बजे प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्पॉट काउंसलिंग के लिए 12 से 14 अगस्त 2026 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी फोटोकॉपी और मूल पहचान पत्र के साथ स्वयं संस्थान में उपस्थित होना होगा। सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थी को निर्धारित फीस और शुल्क का भुगतान तुरंत करना होगा। भुगतान न करने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी और मेरिट में अगले अभ्यर्थी को मौका दे दिया जाएगा।











