बिलासपुर में 23 अगस्त को आयोजित होगा राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह, उपायुक्त राहुल कुमार होंगे मुख्य अतिथि

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर और ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (राज्य एवं जिला इकाई) के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 अगस्त 2026 को एक राष्ट्र स्तरीय सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम जिला भाषा अधिकारी बिलासपुर के सभागार में संपन्न होगा।

​समारोह के सफल आयोजन को लेकर संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त राहुल कुमार से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रदेश अध्यक्षा ललिता कश्यप, महासचिव सुषमा खजुरिया, जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूला चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे।

स्थानीय कलाकारों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने का एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बिलासपुर जिला के सभी स्थानीय एवं उभरते कलाकारों से इस राष्ट्र स्तरीय समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *