सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू
जिला कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस थाना कुल्लू ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और POCSO Act की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार नाबालिग बालिका 26 अगस्त 2026 से अपने घर से लापता थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 1 सितंबर को भुंतर स्थित एक मंदिर के पास से बरामद किया।
पुलिस को दिए गए बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया कि मनाली निवासी 25 वर्षीय युवक उसे एक होटल में ले गया, जहां वह करीब छह दिनों तक रही। इस दौरान युवक द्वारा उसके साथ यौन अपराध किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
नाबालिग की शिकायत और उसके बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।











