सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, शिमला।
जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सर्वो एसआरएस इंटरप्राइजेज बियोलिया पंथाघाटी, शिमला में 7 सितंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस इंटरव्यू के माध्यम से ड्राइवर का 1 और सेल्समैन के 3 नियमित पद भरे जाएंगे।
- ड्राइवर: 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव आवश्यक। आयु 18 से 40 वर्ष और वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह।
- सेल्समैन: योग्यता बी.एससी. हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर या स्नातक तथा सेल्स/मार्केटिंग में अनुभव। आयु 18 से 40 वर्ष और वेतन 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह।
इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेज और रिज्यूम लेकर 7 सितंबर को साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816328760 या 9459035474 पर संपर्क किया जा सकता है।










