भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू का आधिकारिक फेसबुक पेज आरम्भ

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 08 सितंबर
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कुल्लू द्वारा आम जनता को संस्था की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आधिकारिक फेसबुक पेज आरम्भ किया गया है। अब रक्तदान अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों, आपदा राहत एवं पुनर्वास सहित संस्था के सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
कार्यकारी उपायुक्त एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने मंगलवार को आधिकारिक फेसबुक पेज जारी किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव चन्द्रकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
राठौर ने कहा कि “मानव सेवा ही हमारा धर्म, मानवता ही हमारा लक्ष्य” के मूल मंत्र के साथ कार्यरत रेड क्रॉस सोसायटी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को निर्बाध रक्तदान सहायता उपलब्ध करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु समर्पित केंद्र का संचालन, नशा निवारण अभियान तथा अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस फेसबुक पेज के माध्यम से जनता को रेड क्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान अभियानों, स्वास्थ्य एवं राहत कार्यों तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से मिलेगी, जिससे लोग संस्था के कार्यों से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे। राठौर ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो करें तथा संस्था द्वारा संचालित रक्तदान अभियानों एवं लोक-कल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। फेसबुक लिंक https://www.facebook.com/share/18Hi3dzxuD/
हेल्पलाइन: +91 98166 00450

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *