कुल्लू जिला के बंजार इग्नू केंद्र पर दिसंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
बंजार, 13 सितम्बर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बंजार स्थित अध्ययन केंद्र-1148 में दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा (थ्योरी कोर्स) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. रामानंद ने दी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवधि में प्रत्येक थ्योरी कोर्स के लिए 200 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म जमा करने पर प्रति कोर्स 200 रुपये शुल्क के साथ 1100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

प्रो. रामानंद ने शिक्षार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समर्थ पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म जमा करें। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरते समय परीक्षा केंद्र का चयन सावधानीपूर्वक किया जाए।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, पंजीकरण की वैधता तथा असाइनमेंट/प्रायोगिक कार्य जमा होने सहित सभी आवश्यक शर्तों की जांच अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा फॉर्म जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *