सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के बरोट में पद्धर भाजपा मंडल की मासिक बैठक 15 सितम्बर मंगलवार को आयोजित की जा रही है। इस मासिक बैठक की अध्यक्षता पद्धर मंडल भाजपा के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में मंड़ी संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालीक विस्तारक सुरेश शर्मा व् द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर सहित मंडलाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, जिला भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी व् सदस्य, पद्धर मंडल के सभी मोर्चों के जिला अधिकारी, पद्धर भाजपा मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री, पद्धर मंडल के ग्राम केंद्र प्रमुख और ग्राम केंद्र प्रभारी, पद्धर मंडल के भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्य, आई सेल के संयोजक और सहा संयोजक, सोशल मीडिया के संयोजक व सहसंयोजक, पद्धर मंडल भाजपा प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे। इंद्र सिंह ठाकुर ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस निर्धारित दिन को सुबह ठीक दस बजे बरोट में अवश्य तौर से पहुँच जाएं।











