सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, नगवाईं
एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन के नगवाई कार्यालय परिसर में दिनांक 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्बती-II पावर स्टेशन के प्रमुख रणजीत सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूजा में भाग लिया। पूजा के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस भंडारे में स्थानीय लोग तथा संविदा कर्मचारी भी शामिल हुए। इसी उपलक्ष में पावर हाउस, सैंज एवं बांध, मणिकर्ण में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।











