सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
विद्युत उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने सूचित किया है कि 11 केवी छोटाभंगाल फीडर में लगे जीओ स्विच को बदलने एवं मरम्मत करने का कार्य 23 और 25 सितंबर को किया जाएगा। इसके चलते ग्राम पंचायत लोआई, पोलिंग तथा स्वाड़ के अधीन आने वाले सभी गांवों के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
इसी प्रकार, 11 केवी बरोट फीडर में लगे जीओ स्विच को बदलने एवं मरम्मत करने का कार्य 24 और 26 सितंबर को किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत वरधान, लपास, बरोट, खलैहल, मुल्थान, धरमाण, कोठी कोहड़ और बड़ा ग्रां के साथ-साथ टिक्कन बाजार, चैलिंग, सरवाण, शौधगण तथा दलौसा गांवों के सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि निर्धारित तिथियों को मौसम खराब रहने की स्थिति में कार्य अगले दिन तक जारी रह सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से जियो, एयरटेल, वोडाफोन तथा बीएसएनएल टावरों और अन्य डीजी सेट मालिकों से आग्रह किया है कि बिजली बंद रहने के दौरान उनके डीजी सेट की सप्लाई वापस विद्युत लाइन में न आए, यह सुनिश्चित करें। राहुल ठाकुर ने समस्त उपभोक्ताओं से विभागीय मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।











