अथाई मीडिया इंटरनेशनल ने देशभर के पत्रकारों एवं साहित्यकारों की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा की आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, मनाली : 8 अक्तूबर

अथाई मीडिया इंटरनेशनल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अखिल बंसल, जयपुर के निर्देशन में देशभर के पत्रकारों एवं साहित्यकारों की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा आयोजित की गयी। एक से आठ अक्तूबर तक आयोजित इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से 25 पत्रकार एवं साहित्यकार अपने परिवारों सहित भाग ले रहे हैं।

दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा शिमला, कुल्लू, मनाली, रोहतांग और कसोल से होकर आयोजित की गई। आज मनाली से कसोल के लिए रवाना होने से पूर्व यात्रा में शामिल पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने हिडिंबा देवी मंदिर में दर्शन किए।

डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पत्रकारों, साहित्यकारों एवं जैन पत्रकार बंधुओं की विभिन्न यात्राओं का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अथाई मीडिया इंटरनेशनल के माध्यम से देश-विदेश के अनेक पत्रकार एवं साहित्यकार जुड़े हुए हैं। सद्भावना यात्रा के दौरान पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने रोहतांग दर्रे का भी भ्रमण किया। प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत यात्रियों ने वहां देशभक्ति के गीत गाए और उत्साहपूर्वक नृत्य किया।

यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस जयपुर, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल उज्जैन, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगल गंगापुर सिटी, मीडिया प्रभारी डॉ. रीना सिन्हा मुंबई तथा कार्यकारिणी सदस्य एन.पी. अग्रवाल भोपाल, प्रदीप मजूमदार पन्ना और रजत जैन पारसनाथ सहित अन्य पत्रकार एवं साहित्यकार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *