ख्यालीराम शर्मा बने बंजार पुजारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, 22 जनवरी को मंगलौर में होगी अगली बैठक: धनीराम चौहान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 
निखिल कौशल, बंजार।

कुल्लू जिला पुजारी संघ की कार्यकारिणी की अध्यक्षता में बंजार पुजारी खंड की बैठक का आयोजन किया गया। कुल्लू जिला पुजारी संघ के अध्यक्ष धनीराम चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।अध्यक्ष धनीराम चौहान ने कहा कि बंजार में पुजारी खंड की समीक्षा बैठक रखी थी और जिस में चुनाव भी होने थे लेकिन बैठक में बंजार क्षेत्र के पुजारियों की उपस्थिति अधिक ना होने के कारण चुनाव नहीं हो सके। जिस कारण अगली बैठक 22 जनवरी को मंगलौर में रखी गई है। उन्होंने बताया कि कि बंजार पुजारी खंड की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अगली बैठक तक संघ को चलाने के लिए खयाली राम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। बंजार क्षेत्र का प्रभारी गंगाधर शर्मा को चुना गया जबकि सैंज क्षेत्र के प्रभारी करतार कौशल व कुलदीप शर्मा को जिम्मेवारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में के लिए सभी पुजारी भाइयों को कुल्लू जिला पुजारी संघ की कार्यकारिणी द्वारा पत्राचार के माध्यम से भी बैठक के लिए सुचित किया जाएगा ताकि 22 जनवरी को होने वाली पुजारी संघ की बैठक में चुनाव हो सके। धनी राम चौहान ने कहा कि कुछ लोग बंजार क्षेत्र के पुजारियों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने पुजारी भाइयों से आग्रह किया गया है कि उनके झांसे में न आएं क्योंकि बंजार की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है और अगली बैठक को कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। 22 जनवरी को होने वाली पुजारी संघ की बैठक में बंजार, सैंज के सभी पुजारियों को उपस्थित होना अनिवार्य है ताकि चुनाव सुचारू रूप से हो सके। इस मौके पर कुल्लू जिला पुजारी संघ के उपाध्यक्ष दौलत राम आचार्य, महासचिव गुरदयाल शर्मा ,  कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, सचिव कुलदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करतार कौशल  सहित कार्यकारी अध्यक्ष ख्यालीराम शर्मा, प्रभारी गंगाधर शर्मा, केहर शर्मा, मान सिंह ठाकुर, रविंद्र शर्मा, रूपचंद शर्मा, खेम राज शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *