मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, प्रदेश सहीत मनाली विधानसभा के विकास के बारे भी हुई चर्चा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू, 21 जनवरी

मनाली विधानसभा से कांग्रेस के विधायक भुवनेश्वर गौड़ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिमाचल में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने राहुल गांधी की हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा में साथ दिया तथा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के साथ मिलकर किस तरह प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए इसके बारे में चर्चा की गयी।

उन्होंने विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन ब्यवसाय को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बारे में भी उनकी ओर से चर्चा की गई। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को यह भी बताया कि 15 सालों के बाद मनाली में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि बीते 15 सालों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार गोविंद सिंह ठाकुर मनाली से लगातार विधायक थे लेकिन इस बार कांग्रेस की एकजुटता और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भुवनेश्वर गौड से नजदीकी रिश्तो के चलते मनाली में कांग्रेस समर्थित विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जीत हासिल की है।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत करते हुए बताया कि मनाली में विकास को लेकर उनकी क्या कुछ प्राथमिकताएं हैं क्या विजन को लेकर वह मनाली का विकास करवाना चाहते हैं साथ ही मनाली में आम जनता को किस तरह की सुविधाएं मिल सके।

हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ लोग भी मौजूद थे। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *