Listen to this article
सुरभि न्यूज़, आनी
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता संभालते ही स्थानीय नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में भी सत्ता परिवर्तन होने लगा है जिसके तहत कुल्लू जिला में सबसे पहले मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नग्गर पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद से भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं, अब जिला के आनी उपमंडल में नगर पंचायत का तख्ता पलट हो
गया है।आनी नगर पंचायत में कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना कब्जा जमा लिया है। हालांकि आनी में भाजपा का विधायक चुनाव जीता है लेकिन इसके बावजूद भी नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ 21 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।

जिस पर आज बुधवार को एसडीएम नरेश वर्मा की अध्यक्षता में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस की होमेश्वरी जोशी को 7
में 4 वोट पड़े। इस तरह से वह अध्यक्ष चुन लिए गए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल बीजू एकमात्र दावेदार थे। ऐसे में वह निर्विरोध उपाध्यक्ष
चुन लिए गए।
उल्लेखनीय है कि इसे पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सरसा देवी तथा उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र कुमार काबिज थे। लेकिन दोनों को ही 2 साल के
कार्यकाल के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से हटा दिया गया। ऐसे में नगर पंचायत आनी में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जिससे कांग्रेसी खेमे में प्रसन्नता की लहर है वहीं भाजपा खेमे में पूरी तरह मायूसी छाई हुई है।