Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
उपमंडल निरमंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नोर के देउरानाला में देवदार के 150 पौधे प्रधान ग्राम पंचायत नोर काहन चंद जोशी की अगुवाई में रोपे गए ।
प्रधान ग्राम पंचायत नोर ने कहा पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ और आपदा को बचाओ। जगह–2 पर आजकल हो रहे भूस्खलन को रोकने का सिर्फ एकमात्र उपाय पेड़ लगाना है। नोर पंचायत के अंतर्गत हर साल पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया जाता है ।
हर साल यहां पर 100 से ज्यादा पेड़ लगाए जाते हैं। वन हमारी शान है, वनों से हमारी भूमि की पकड़ मजबूत रहती है इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनको काटने से बचाएं।
इस अवसर वन विभाग शामानी बीट के वन रक्षक तिलक राज, वार्ड सदस्य काकी देवी व प्रियंका देवी, महिला मंडल शलाट.युवक मंडल शलाट. मारकंडे ऋषि स्वयं सहायता समूह शलाट, गोरा स्वयं सहायता समूह शलाट, रत्न पाडू तरीना, पेड़ लगाने वाले सक्रिय कार्यकर्ता चेतन जोशी, आशु जोशी, धनी राम, ब्रिज लाल, दौलत राम, गोपाल जोशी, हरदयाल जोशी, पंकज जोशी, पियूष जोशी, कमलेश जोशी, चरन जोशी, रोहित जोशी, गौरव जोशी, लखन जोशी, विजय जोशी, सुरजीत तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम जोशी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।









