सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
आनी कुल्लू
प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर सिकंजा कसते हुए जिला के आनी उप मंडल के तहत ब्रो पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ धर दबोचा है।
आनी के डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले दो दिन से चिट्टा तस्करों की छानबीन में जुटे हुए थे। इसी दौरान उन्हें ब्रो में चार युवक चिट्टे का नशा करते हुए मिले। जिन्हें पकड़ कर पुलिस स्टेशन लाया गया। उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि उन्हें चिट्टा सप्लाई करने वाला निरमण्ड क्षेत्र का व्यक्ति मुख्य सप्लायर है।
जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिट्टे के मुख्य सप्लायर के घर दबिश दी और उसे घर से धर दबोचा। बताया कि उससे पुलिस ने 8.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
यह व्यक्ति लंबे समय से चिट्टा तस्करी का अवैध धंधा करता आ रहा है। जिसे पहले भी डीएसपी रामपुर ने भी गिरफ्तार किया था। आरोपी कि पहचान वीर सिंह पुत्र पेगा राम गांव कलाया डाकघर खरगा तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू उम्र 41 वर्षीय के तौर पर हुई है।
डीएसपी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर किसी भी हालत में बक्सा नहीं जायेगा।
उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह नशे का अवैध कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। जिसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।