जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा महिला व्यसनियों के लिए स्थापित एकीकृत पुर्नवास केन्द्र की बैठक आयोजित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 
कुल्लू, 22 अगस्त 
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा महिला व्यसनियों के लिए स्थापित एकीकृत पुर्नवास केन्द्र की बैठक आयोजित उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। बैठक में लिए गये निर्णय को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिये ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य मादक द्रव्यों के दुष्परिणामों के बारे जनमानस में जागरूकता करना है ताकि उन्हे शराब तथा अन्य मादक द्रव्यों से होने वाले स्वास्थ्य पर दुष्परिणामों से बचाया जा सके।
ऐसी महिलाएं जो नशे की आदी हो चुकी है उनकी पहचान कर के नशा मुक्ति के इलाज के लिए प्रेरित कर उन्हें इलाज उपरान्त पुर्नवसित करना है। इसके लिए उन्होंने केन्द्र के कार्यों तथा सफलता से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकाधिक जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए तथा केंद्र में सुरक्षा कर्मी तथा सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए मामला सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पवार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव  वीके मोदगिल तथा मेडिकल अधीक्षक नरेश चंद चारु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *