छोटाभंगाल के मुल्थान-लोहारडी सड़क मार्ग डेढ़ माह बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं हुआ बहाल

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल में गत माह हुई भारी बारिश से ल्हासे गिरने व डंगे धंसने के कारण अबरुद्ध हुए मुल्थान-लोहारडी सड़क मार्ग को लोक निर्माण विभाग डेढ़ माह बाद भी बड़े वाहनों के लिए बहाल ही नहीं कर पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग इस सड़क मार्ग को बारिश के एक सप्ताह पूर्व मात्र छोटे वाहनों के लिए बहाल कर पाया है मगर बड़े वाहनों के लिए अभी तक सड़क मार्ग अबरुद्ध पड़ा हुआ है।

इस सड़क मार्ग पर आवाजाही बंद रहने के करण लोहारडी क्षेत्र के आश्रित तीन पंचायतों लोआई, स्वाड़ तथा पोलिंग के अंतर्गत आने वाले ग्यारह गाँव के लगभग दस हज़ार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोआई पंचायत के उपप्रधान तिलक ठाकुर, स्वाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान लाल सिंह व पोलिंग पंचायत के पूर्व प्रधान रूप चंद ने बताया कि इस सड़क मार्ग को बड़े वाहनों के लिए अबरुद्ध हुए लगभग डेढ़ माह बीत गया है मगर लोकनिर्माण विभाग इसे अभी तक भी बहाल नहीं
कर पाया है। जिससे स्थानीय लोगों में लोकनिर्माण विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

लोहारडी क्षेत्र के समस्त लोगों ने बैजनाथ विधायक किशोरी लाल तथा लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल बीड़ के कनिष्ठ अभियन्ता अनीश ठाकुर का कहना है कि इस सड़क मार्ग को बहाल करने के
लिए लगभग डेढ़ माह से लगातार ही पूरी तरह जुटा हुआ है। कड़ी मशकत से अब इस सड़क मार्ग को 90 प्रतिशत तक ठीक कर दिया है, अब 10 प्रतिशत कार्य ही शेष बचा है जिसे तीन-चार दिनों में पूर्ण कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *