जिला कुल्लू के आनी कॉलेज में डाॅ. अनीता शर्मा ने संभाला  प्राचार्य का पदभार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

सी आर शर्मा, आनी 

आनी के हरिपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में काफी समय से रिक्त चल रहे प्राचार्य के  पद पर डाॅ. अनीता शर्मा ने अपना पदभार संभाला है। वे इससे पूर्व डिग्री कॉलेज धामी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं।
आनी कॉलेज में वर्तमान में डाॅ. नरेंद्र पाल प्रभारी प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे थे मूलतः राजधानी  शिमला में एनी बिला प्राचीन शिव बाबड़ी की निवासी डाॅ. अनीता शर्मा एक श्रेष्ठ शिक्षिका के अलावा एक प्रखर लेखिका, साहित्यकार,  कवियत्री, रचनाकार, संपादक व शोधकर्ता हैं।
वह वर्ष 1989 से महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित कालेजों में अंग्रेजी विषय में यूजी व पीजी की कक्षाएं पढ़ा रहीं थी। आनी कॉलेज में पदभार संभालने पर कॉलेज स्टाफ् सहित एनसीसी व अन्य छात्रों ने उन्हें फूल मालाएं व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।  स्थानीय पीटीए कमेटी ने नए प्राचार्य से आनी कॉलेज के विकास को लेकर कई उम्मीदें जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *